Bihar

जिले के 17 थाना के बदले गए थानाध्यक्ष

अररिया फोटो:एसपी अंजनी कुमार

अररिया 27 अगस्त (Udaipur Kiran) ।

जिले में 17 थाना के थानाध्यक्ष बदले गए।एसपी अंजनी कुमार ने अररिया जिलादेश संख्या 822/2025 जारी कर तत्काल प्रभाव से पुलिस अधिकारियों को अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देने को कहा है।

पुलिस कार्यालय के विधि शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार को नरपतगंज थाना का थानाध्यक्ष,महलगांव थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार को भरगामा थानाध्यक्ष,ताराबाड़ी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रेमचंद्र कुमार को यातायात थाना का थानाध्यक्ष,डीआईयू शाखा में पदस्थापित एसआई रौशन कुमार को सिकटी थानाध्यक्ष,बरदाहा थाना के थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य को कुर्साकांटा थानाध्यक्ष,पुलिस केंद्र में पदस्थापित एसआई रोहित कुमार को फुलकाहा थाना का थानाध्यक्ष, अनि नवदीप कुमार गुप्ता को बैरगाछी थानाध्यक्ष,एसआई चंदन कुमार को सोनामणी गोदाम थानाध्यक्ष,एसआई ब्रजेश कुमार को महलगांव थानाध्यक्ष,एसआई प्रेमप्रकाश शर्मा को कुआड़ी थानाध्यक्ष,एसआई मुकेश कुमार 2 को घुरना थानाध्यक्ष,भरगामा थाना में अपर थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित मिथिलेश कुमार सिंह को बरदाहा थानाध्यक्ष,पुलिस कार्यालय के जन शिकायत कोषांग प्रभारी एसआई सुनील कुमार को बसमतिया थानाध्यक्ष,पुलिस केंद्र के एसआई राजवीर कुमार साहु को बथनाहा थाना का थानाध्यक्ष,एसआई कुंदन कुमार को बौसी थानाध्यक्ष,एसआई रंजीत कुमार को ताराबाड़ी थाना का थानाध्यक्ष और महिला थाना में पदस्थापित एसआई पूजा कुमारी 2 को अनुसूचित जाति जनजाति थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।एसपी ने अपने कार्यालय आदेश में सभी अधिकारियों को अविलंब अपने नव पदस्थापन स्थानों पर योगदान देने का निर्देश दिया है।

आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर तीन साल से अधिक समय से जिले में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों के पूर्णिया रेंज के अन्य जिले में स्थानांतरण के बाद रिक्त हुए स्थानों और दूसरे जिले से अररिया जिले में योगदान किए पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Most Popular

To Top