Maharashtra

विकास कॉम्प्लेक्स में विधायक निधि से पुलिस चौकी निर्मित

Police chowki in vikas complex after renovation

मुंबई ,30 सितंबर ( हि. स.) । ठाणे पुलिस आयुक्तालय के राबोडी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विकास कॉम्प्लेक्स पुलिस चौकी का नवीनीकरण विधायक संजय केलकर की विधायक निधि से किया गया। इस पुनर्निर्मित और सुसज्जित संरचना का उद्घाटन आज विधायक केलकर ने किया।

इस समारोह में पुलिस उपायुक्त सुभाष बुरसे, सहायक पुलिस आयुक्त संभाजी जाधव, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हेमंत पाटिल, पूर्व नगरसेविका श्रीमती नंदा पाटिल, पूर्व नगरसेविका दीपा गवांड, भाजपा नगर उपाध्यक्ष महेश कदम, भाजपा स्लम सेल के उमेश चोनकर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह चौकी पिछले कई वर्षों से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी। इस कारण नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने के लिए वृंदावन के राबोडी पुलिस स्टेशन जाना पड़ता था। नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, विधायक केलकर ने चौकी के नवीनीकरण का निर्णय लिया।

विधायक केलकर ने कहा, “इस नए ढांचे से विकास कॉम्प्लेक्स, गोकुलनगर, राबोडी और उथलसर क्षेत्रों के नागरिकों को अपनी शिकायतों का त्वरित समाधान करने में मदद मिलेगी।” स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा

Most Popular

To Top