West Bengal

भाजपा मंडल अध्यक्ष का फंदे से लटका शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

मनोज चक्रवर्ती: फाइल फोटो

हुगली, 09 सितंबर (Udaipur Kiran News) । जिले के श्रीरामपुर में मंगलवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष का फंदे से लटका शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनोज चक्रवर्ती (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह मामला रहस्य बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मनोज श्रीरामपुर के 20 नंबर वार्ड, दिनबंधु चटर्जी लेन के निवासी थे और उत्तरपाड़ा के एक निजी अस्पताल में काम करते थे। वे भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी थे। परिवार में पत्नी बंदना चक्रवर्ती और एक बेटा है।

सूत्रों के मुताबिक, मनोज का एक महिला के साथ विवाहेत्तर संबंध था। इस कारण पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

मनोज की पत्नी बंदना चक्रवर्ती ने कहा कि मेरे पति का एक महिला के साथ अवैध संबंध था। मेरे पास इसके कई सबूत हैं। वह बेटे को भी पीटता था। मैंने कई बार उसे उस संबंध से बाहर आने के लिए कहा, लेकिन उसने बात नहीं मानी।

एक पड़ोसी ने बताया कि मनोज और बंदना के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पिछली रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बर्तन फेंकने की आवाज तक सुनी थी। आज सुबह यह घटना सामने आई।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मनोज की मौत आत्महत्या है या फिर इसमें किसी ने हत्या की साजिश रची है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top