Haryana

सोनीपत में अपराधियों पर शिकंजा कसा और अपराध पर पाया नियंत्रण: पुलिस आयुक्त

सोनीपत:  पुलिस आयुक्त ममता सिंह

सोनीपत, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । एडीजीपी एवं सोनीपत पुलिस आयुक्त ममता सिहं ने मंगलवार को

कहा कि सोनीपत कमिश्नरी में अपराध पर अंकुश लगा है, आपरिधिक घटनाएं कम हुई अपराधियों

पर शिकंजा कसा गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2025 की पहली छमाही में सोनीपत

पुलिस ने आपराधिक घटनाओं पर कड़ा नियंत्रण स्थापित करते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था

को मजबूती प्रदान की है। तुलनात्मक रूप से वर्ष 2024 की अपेक्षा इस वर्ष अपराधों में

उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

पुलिस की सक्रियता, रात्रि नाके, आप्रेशन प्रहार, महिला

सुरक्षा और नशा विरोधी अभियानों ने अपराधियों की कमर तोड़ दी है। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 की पहली

छमाही में जिले में कुल 3690 मामले दर्ज हुए, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम हैं। महिला

अपराधों में दहेज हत्या में 81.81 प्रतिशत, दुष्कर्म में 2.6 प्रतिशत, छेड़छाड़ में

42.85 प्रतिशत तक की कमी आई है। लूट, सेंधमारी, धोखाधड़ी व गंभीर चोट जैसे अपराधों

में भी औसतन 10 से 40 प्रतिशत तक गिरावट देखी गई।

हालांकि अवैध हथियारों के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई, पर

पुलिस ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जैसे अफीम, चरस, गांजा, हैरोइन, नशीली गोलियां

और इंजेक्शन बरामद किए। वर्ष 2025 की पहली छमाही में ऑपरेशन प्रहार के तहत 8 मुठभेड़ों

में 16 कुख्यात अपराधी पकड़े गए। कई गैंग जैसे मकानों में चोरी करने वाला, हाईवे पर

डकैती डालने वाला व फिरौती मांगने वाले गिरोह भी धर दबोचे गए।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए ट्रिप मॉनीटरिंग सेवा की शुरुआत

की गई है, जिससे अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं को पुलिस की निगरानी मिलती है। पब्लिक

ऑटो के 83 प्रतिशत वाहन चालकों का डेटाबेस भी तैयार किया गया है। सड़क सुरक्षा, लेन ड्राइविंग जागरुकता और नशा मुक्त अभियान

के तहत 136 कार्यक्रमों में 13 हज़ार से अधिक युवाओं को जागरूक किया गया। खेलों के

ज़रिये भी बच्चों को अपराध व नशे से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि सोनीपत पुलिस शून्य सहनशीलता की नीति

पर कार्य कर रही है और जिले को सुरक्षित, अपराधमुक्त और भयमुक्त बनाने के लिए निरंतर

प्रयासरत है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top