
नई दिल्ली, 16 सितंबर (Udaipur Kiran) । दक्षिण पश्चिम जिले की ऑपरेशन सेल ने सागरपुर इलाके से दो अफ्रीकी नागरिकों को पकड़ा है, जो बिना वैध वीजा दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कैमरून निवासी टाटा बिली मंजोंग (32) और नाइजीरिया निवासी केस्टर (25) के रूप में हुई है। दोनों के वीजा की अवधि काफी पहले समाप्त हो चुकी थी। पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष इन्हें पेश किया।
दक्षिण पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार डिस्ट्रिक्ट में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की धरपकड़ के लिए जिले की ऑपरेशन को अलर्ट किया गया था। इस बीच पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अफ्रीकी नागरिक सागरपुर इलाके में अवैध रूप से रह रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि कैमरून निवासी टाटा बिली मंजोंग वर्ष 2021 और नाइजीरियाई निवासी केस्टर वर्ष 2023 में भारत आए थे।
—————
(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी
