Uttar Pradesh

पीएम मोदी ने अपने जन्मदिवस को सेवा भाव से जोड़ा है : प्रकाश पाल

कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते अध्यक्ष प्रकाश पाल व अन्य का छयाचित्र

कानपुर, 07 सितंबर (Udaipur Kiran) । देश की आजादी के बाद बने सभी प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन पर विदेश जाकर समारोह आयोजित करते थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्म दिवस को सेवा भाव से जोड़ा है। उन्होंने देशभर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाकर नए प्रेरणा स्रोत का उदाहरण प्रस्तुत किया। भाजपा विश्व की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सेवा कार्य में लगाए हुए है। प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्म दिन को समर्पित करते हुए भाजपा द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पीएम के नेतृत्व भारत न केवल बढ़ती अर्थ व्यवस्था है बल्कि बदलती विश्व व्यवस्था भी है। यह बातें रविवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कही।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कानपुर महानगर उत्तर जिले की भव्य कार्यशाला जेएस रेजीडेंसी जीटी रोड पर संपन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित एवं संचालन अभियान के जिला संयोजक आकाश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने विशेष रूप से अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को भाजपा युवा मोर्चा के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन कर 75 यूनिट रक्तदान कर प्रधानमंत्री मोदी को जन्म दिन की बधाई दी जाएगी। यह रक्तदान शिविर 18 सितंबर से दो अक्टूबर तक लगातार लगाया जाएगा। इसी दिन प्रातः स्वच्छता अभियान में नगर निगम के सहयोग से भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

17 से 24 सितंबर तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन भी होगा। 19 सितंबर को प्रबुद्ध जनों का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें विकसित भारत और आत्म निर्भर भारत पर विशेष व्याख्यान होंगे। 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हर बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, साथ ही जिला मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें स्वदेशी पर गहराई से चर्चा होगी। 27 सितंबर को दिव्यांग एवं विशिष्ट जनों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया है।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि सेवा एवं समर्पण के 13 प्रकार के विभिन्न कार्यक्रम पीएम मोदी के जन्म दिवस से प्रारंभ किए जाएंगे, जो लगातार दो अक्टूबर तक चलेंगे।

महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार ने भी इस अवसर पर अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सेवा कार्य के माध्यम से सफल बनाएं।

कार्यशाला में क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री राजेश भदौरिया, अनूप अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश राय, सुनील बजाज, विजय सेंगर, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, ऋचा सक्सेना सत्यम गुप्ता, अनुपम मिश्रा, भानु प्रताप सिंह पार्षद आलोक पांडेय रोहित साहू अमित बॉथम, अजय राय, सुनीता गौड़ सहित सभी अभियान से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Most Popular

To Top