Jammu & Kashmir

जम्मू में डॉ. विनोद शर्मा की देखरेख में प्लॉग रन आयोजित

जम्मू, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा की देखरेख में आज एक प्लॉग रन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जम्मू नगर निगम कार्यालय से लेकर इंदिरा चौक तक आयोजित किया गया।

प्लॉग रन का उद्देश्य न केवल लोगों को व्यायाम और स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करना था बल्कि साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी था। इसमें प्रतिभागियों ने दौड़ते हुए रास्ते पर कचरा उठाया और स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक और स्वयंसेवी संगठन सक्रिय रूप से शामिल हुए और उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता

Most Popular

To Top