RAJASTHAN

शस्त्र पूजन कर धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा का लिया संकल्प

jodhpur

जोधपुर, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मण्डोर स्थित करीब दो हजार वर्ष प्राचीन चामुण्डा माता मन्दिर में चामुण्डा माता विकास संस्थान मण्डोर की ओर से विजयदशमी महापर्व के उपलक्ष्य में परम्परागत शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजन में शामिल समस्त श्रद्धालुओं को मन्दिर पुजारी अरविन्द मिश्रा ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन करवाया।

मन्दिर समिति के अध्यक्ष परविन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि अनादिकाल से विजयदशमी के पर्व पर वैदिक सनातन हिन्दू धर्म की परम्परानुसार शस्त्र पूजन किया जाता है। इसी परम्परा को मनाते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षत्रिय समाज सहित सर्व हिन्दू समाज के लोगों ने पूजन किया। शस्त्र पूजन कर सभी श्रद्धालुओं ने धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया और मां चामुण्डा देवी से प्रार्थना की कि वे हमें राष्ट्र और धर्म की रक्षा करने की शक्ति प्रदान करे। कार्यक्रम में परविन्द्र सिंह और राजवीर सिंह ने अपने रक्त से शस्त्र पूजन किया। इस दौरान विक्रम सिंह चौहान, विशाल सिंह चम्पावत, राजवीर सिंह बेरु, शैतान सिंह चम्पावत, वीरेंद्र सिंह तंवर, सूर्यवीर सिंह रूदिया, शक्ति सिंह ओस्तरा, तेजेन्द्र सिंह आदि भक्त उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top