Chhattisgarh

विकासखंड स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

ग्राम सोरम के स्कूल में खोखो खेलते हुए विद्यार्थी।

धमतरी, 5 अगस्त (Udaipur Kiran) । विकास खंड स्तर पर शालेय खो खो प्रतियोगिता 14 ,17 ,19 वर्ष बालक-बालिका का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरम में हुआ। खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना।

इस प्रतियोगिता में सोरम स्कूल के अलावा माडल स्कूल धमतरी, नतथूजी जगताप स्कूल धमतरी , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्री, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरेगा, केन एकेडमी धमतरी, ओरेकल स्कूल धमतरी, बालक स्कूल धमतरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागतराई ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरेतरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रावा से लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य जेआर साहू ने किया।

उन्होंने विकासखंड से आए सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं सभी खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला स्तर प्रतियोगिता का आयोजन तीन सितंबर को को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा बी विकासखंड कुरुद में होगा। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार सिन्हा, संदीप सिन्हा, प्रफुल्ल योगी रविंद्र गोस्वामी, निर्मला सिन्हा , अश्वनी पाटकर, खेमलता गिलहरे, डेमीन साहू, मनजीत उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top