Haryana

हरियाणा राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में झज्जर जिले के खिलाड़ियों ने चमकाया नाम

जीती गई ट्रॉफी और पदकों के साथ खो खो की विजेता टीम।

झज्जर, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राज्य सरकार के खेल विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के द्वितीय चरण में झज्जर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक हासिल किए। जिला खेल अधिकारी झज्जर सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को कहा कि डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के दिशा निर्देशन में खेल विभाग द्वारा सरकार की खेल योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिताएं बीते माह के आखिरी सप्ताह में विभिन्न जिलों में आयोजित की गईं।

डीएसओ सत्येंद्र ने बताया कि जूडो खेल में रेनू ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, प्रगति (78 किलोग्राम) ने रजत पदक, तुषार 66 ने स्वर्ण पदक, आर्यन 90 ने कांस्य पदक और प्रियांशु 100 ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कर्राटे खेल में जगदीश 60 ने रजत, रिषभ राठी 67 ने स्वर्ण, संगम 75 ने कांस्य, कैलाश 84 ने रजत, विशाल 84 ने स्वर्ण और पायल 55 ने रजत पदक अपने नाम किया।

खो-खो में झज्जर की लड़कियों की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम में दिव्या, मनेश, शिवानी, निशा रुचिका, तन्नू, मुस्कान, मोनिका, रिदिमा, मधु, पपीता और तमन्ना शामिल थीं। रोविंग में आर्यन ने रजत और लक्ष्य व अंशु की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। आर्चरी में अनु ने कांस्य और विश्व ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

कुश्ती में झज्जर के पहलवानों का दबदबा रहा। कुश्ती में कमल 79, अनिकेत 86, रवि 130, कुणाल 72, साहिल 63 और सुहानी 62 ने रजत पदक प्राप्त किए। संजू 125, आशु 55 और शिक्षा 76 ने स्वर्ण पदक जीते। हिमांशु 70, आमिर 97 और मुस्कान 68 ने कांस्य पदक प्राप्त किए।

इसके अलावा साइक्लिंग में मिनी व ललिता ने रजत पदक जीते जबकि अंशु, वर्षा, खुशी, जतिन और देव ने कांस्य पदक प्राप्त किए। वेटलिफ्टिंग में निधि, तनया, हिमांशी और दीपांशु ने रजत पदक जीते। मोनिका, प्रिंस तुषार और शंकर ने स्वर्ण पदक हासिल किए। तैराकी में उधम सिंह, शोभित गिल, वीर दलाल और इशिका सहरावत ने स्वर्ण पदक जीते। मयंक ने रजत और वर्षा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

(Udaipur Kiran) / शील भारद्वाज

Most Popular

To Top