
हिसार, 20 जून (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के तहत देशभर में चल रहे प्रोग्रामों की कड़ी में गांव भैणी बादशाहपुर में पार्टी नेता सुभाष जांगड़ा के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ द्वारा पौधारोपण किया गया। सुभाष जांगड़ा ने डॉ. आशा खेदड़ सहित आये हुए सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। डॉ. आशा खेदड़ ने शुक्रवार काे अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। हर वर्ग के लिये कल्याणकारी योजनाएं तैयार की गई हैं, जिनका लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं। पार्टी नेता सुभाष जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश नित नई ऊंचाईयों को छू रहा है। देश के हर कोने तक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आने वाले समय में और अधिक विकास कार्य होंगे। इस अवसर पर महामंत्री मनोज कुमार लंबोरिया, रामकुमार जांगड़ा नंबरदार, भूप सिंह जांगड़ा, त्रिलोक सिहाग, सुरेश जलंधरा, भाल सिंह सहारण, इंद्र सिंह जांगड़ा, देशराज जांगड़ा, अमर पातड़, राजेश कुमार भांबू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
