Assam

बंगाईगांव में शुरू हुआ महिलाओं के लिए ‘पिंक ऑटो’ : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा द्वारा साझा तस्वीर।

बंगाईगांव (असम), 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को ‘पिंक ऑटो’ नामक एक अभिनव पहल की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि यह योजना खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू की गई है, जिसमें ऑटो रिक्शा महिलाओं द्वारा चलाए जाएंगे और महिला यात्रियों के लिए ही उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पहल से महिला यात्रियों को हर समय सुरक्षित, आरामदायक और सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा। साथ ही, महिला चालकों के लिए यह आत्मनिर्भरता और आजीविका का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि ‘पिंक ऑटो’ पहल महिलाओं के लिए सुरक्षा और सशक्तिकरण दोनों ही क्षेत्रों में मील का पत्थर साबित होगी।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top