Uttrakhand

पिथौरागढ़ में पथ संचलन, लोगों ने बरसाए फूल

पथ संचलन में प्रतिभाग करते पूर्व राज्यपाल भगत सिंह काेश्यारी।

देहरादून, 8 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भर में शताब्दी वर्ष जोश के साथ मनाया जा रहा है। इसे एक पर्व की तरह आयोजित किया जा रहा है। पिथौरागढ़ में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने स्वयंसेवकों के साथ पथ संचलन किया। नगर में पथ संचलन के दौरान स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने बताया कि शताब्दी वर्ष को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह है। प्रदेश भर में स्वयंसेवक संकल्पों के साथ पथ संचलन में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि व्यापक जनपर्क कार्यक्रम के तहत 20 लाख परिवारों तक संघ के स्वयंसेवक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि समाज के जनजागरण, पंच परिवर्तन, स्व आत्मबोध, सामाजिक समरसता, पर्यावरण और जल संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन, धर्म जागरण, पूजा घर आदि कार्यक्रम पूरे साल भर आयोजित किए जाएंगे।

———-

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Most Popular

To Top