Assam

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह में लाखों लोगों की भागीदारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह की तस्वीरें।

गुवाहाटी, 05 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले शताब्दी समारोह की शुरुआत की। देशभर में यह आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।

संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी। एक व्यक्ति के संकल्प से शुरू हुआ यह संगठन आज विश्व के 34 देशों में विभिन्न रूपों में कार्य कर रहा है। संघ का उद्देश्य है—हिंदू समाज को संगठित कर भारत को फिर से विश्वगुरू के स्थान पर प्रतिष्ठित करना।

संघ के स्वयंसेवक हमेशा समाज सेवा में अग्रणी रहे हैं। बाढ़, भूकंप, महामारी जैसे संकटों में राहत कार्य से लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में संघ से प्रेरित अनेक संगठन निरंतर कार्यरत हैं।

शताब्दी वर्ष के अवसर पर उत्तर असम प्रांत के 39 जिलों, 57 नगरों और 300 खंडों में कुल 320 स्थानों पर विजयादशमी के साथ शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। प्रांत प्रचार प्रमुख किशोर शिवम के अनुसार, भारी वर्षा के बावजूद लगभग 40 हजार स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में शारीरिक प्रदर्शन और बौद्धिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

मेघालय के सात नगरों और 43 खंडों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों दिनों 2 और 5 अक्टूबर के कार्यक्रमों में कुल मिलाकर लाखों लोगों की उपस्थिति रही। संघ का यह शताब्दी वर्ष समाज सेवा, एकता और संगठन की भावना को और सशक्त बनाने का प्रतीक बन गया है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top