Jharkhand

महिलाओं की संगठन में भागीदारी से ही राजनीति में बढेगी हिस्सेदारी : मंत्री

संगठन सृजन कार्यक्रम में मंत्री शिल्‍पी और दीपिका सिंह

रांची, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड महिला कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम और सावन मिलन समारोह में शनिवार को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई।

इस मौके पर राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह सहित महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुईं।

इस अवसर पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जब भी आधी आबादी को सम्मान देने की बात होती है कांग्रेस का नाम सबसे पहले लिया जाता है। कांग्रेस ने हमेशा से ही महिलाओं का सम्मान किया है। झारखंड में कांग्रेस कोटे के चार मंत्री पद में से दो महिला मंत्री का होना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं पुरुषों से बराबरी की बात करती हैं तो उन्हें संगठन के मोर्चे पर भी अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। राज्य में कांग्रेस का संगठन सृजन का कार्यक्रम चल रहा है ऐसे में प्रदेश से लेकर ग्राम स्तर महिलाओं को संगठन में अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी। महिलाओं की संगठन में भागीदारी से ही राजनीति में हिस्सेदारी भी बढ़ेगी।

मंत्री ने कहा कि समाज में महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार और दुर्व्यवहार के खिलाफ महिलाओं को ही आवाज बुलंद करना होगा। मंत्री ने कहा कि राज्य में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं। महिला समूह को भूमि संरक्षण विभाग से ट्रैक्टर का वितरण किया जा रहा है। इसका लाभ लेने के लिए महिलाओं को आगे बढ़ कर पहल करने की जरूरत है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top