
पानीपत, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । पानीपत की एक कॉलोनी में रहने वाली 32 वर्षीय महिला के साथ उसका ननदोई दो महीने तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने पहली बार जबरदस्ती करने के दौरान महिला की अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद वह उसे दिखाकर दो माह तक ब्लैकमेल करता रहा और उससे संबंध बनाता रहा।
किसी तरह महिला ने हिम्मत जुटाकर इस बारे में अपने ससुराल वालों को बताया। जिसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन तोड़ा और वहां से भाग निकला। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी । पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुराचार का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसका निकाह 14 साल पहले यूपी के गाजियाबाद में हुआ था। वह तीन बच्चों की मां है। काम के सिलसिले में उसका पति परिवार सहित पानीपत की दूसरी कॉलोनी मे आकर रहने लगा। यहां उसका ननदोई राशिद भी आया। जिसने पति के साथ मिलकर काम करने को कहा। दोनों एक साथ काम करने लगे। महिला ने बताया कि उसका पति टाइल और पत्थर लगाने का काम करता है। नंदोई राशिद निवासी शामली उसके पति के साथ ही टाइल लगाने का काम करने लगा।
इसी सिलसिले में उसका घर पर आना-जाना शुरू हो गया। उसने बच्चों को लालच देना शुरू किया और करीब 2 महीने पहले राशिद ने उसके साथ कमरे पर जबरदस्ती दुराचार किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली, जिसको दिखा कर वह उसके साथ बार बार दुराचार करता रहा और किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी देता था। रविवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा
