
गुवाहाटी, 23 जून (Udaipur Kiran) । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंबुबासी महायोग मेले में पांडु भारत सेवाश्रम संघ ने भक्तों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सोमवार सुबह से संघ की ओर से पांडु केबिन क्षेत्र में सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए सूखा जलपान (ड्राई फूड) की व्यवस्था की गई।
इस सेवा कार्य का नेतृत्व भारत सेवाश्रम संघ के प्रमुख अधिष्ठाता स्वामी वरुणानंद महाराज एवं सुब्रत महाराज ने किया। उनके साथ संघ के अन्य उत्साही सदस्यगण भी भरपूर सहयोग करते नजर आए।
स्वामी वरुणानंद महाराज एवं सुब्रत महाराज ने बताया कि सेवा ही उनके संघ का मूल उद्देश्य है। पहले भी जैसे उन्होंने सेवा कार्य किया है, आगे भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।
भारत सेवाश्रम संघ की यह निःस्वार्थ पहल श्रद्धालुओं के हृदय में एक विशेष स्थान बना चुकी है।
(Udaipur Kiran) / देबजानी पतिकर
