
रांची, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में ललगुटवा बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नेताओं ने देश निर्माण और उनकी भूमिका को याद किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे, उन्होंने देश को मजबूती देने के लिए आधुनिक भारत की नींव रखी थी। स्वतंत्रता संग्राम में अनेकों बार जेल गए। स्वतंत्रता के बाद देश आर्थिक एवं सामाजिक रूप से समस्याओं से घिरा हुआ था, इसके निराकरण के लिए उन्होंने पूरे देश मे पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत की।
के राजू ने कहा कि विभिन्न शैक्षणिक और चिकित्सकीय संस्थाओं की स्थापना पंडित नेहरू की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम था। इसके तहत आईआईटी आईआईएम एम्स जैसे संस्थानों की स्थापना की गई।
कमलेश ने कहा कि पंडित नेहरू ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में जो भूमिका निभाई थी उसे देश कभी नहीं भूलेगा। चिंतनशील होने के साथ-साथ वे विश्व शांति के समर्थक थे। उन्होंने पूरी दुनिया में शांति कायम करने के लिए पंचशील का सिद्धांत विश्व को दिया। वे गुटनिरपेक्ष आंदोलन के संस्थापक थे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शांति और सहयोग को बढ़ावा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
उन्होंने कहा कि नेहरू एक गंभीर लेखक थे उन्होंने अपनी पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया के माध्यम से पूरे भारत के हर पहलू और सामाजिक चित्रण को जीवंत रूप से देश और दुनिया के समक्ष रखा।
कार्यक्रम में प्रदेश का प्रभारी सिरिवेल्लार प्रसाद, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, बृजेंद्र सिंह तनवीर आलम, अमूल्य नीरज खलको, राकेश सिंह, सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak