
गुना, 17 जून (Udaipur Kiran) । आचार्य गुरुदेव विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनि सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में आगामी 27 जून से 2 जुलाई तक राघौगढ़ में आयोजित होने पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां चल रहीं है। इसी को लेकर जैन समाज का शिष्टमंडल गुना में कलेक्टर किशोर कुमार कान्यल से मिला। इस दौरान कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर महोत्सव के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं करने की मांग की गई। इस दौरान अध्यक्ष अजय कुमार रावत, विजय कुमार जैन, प्रशांत कुमार जैन, मनीष कुमार जैन, एसके जैन, अभिजीत गोयल आदि उपस्थित थे।
आयोजन की तिथियां घोषित
की विभिन्न आयोजनों की तिथियां घोषित हो गई है। इसमें पहले दिन 27 जून को भगवान के गर्भ कल्याण की पूर्व क्रियाएं, 28 जून को गर्भकल्याण की उत्तर क्रियाएं, 29 जून को भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव, 30 जून को तप कल्याणक, 1 जुलाई को ज्ञान कल्याण एवं 2 जुलाई को मोक्ष कल्याणक एवं गजरथ यात्रा आयोजित होगी। पंचकल्याणक महा महोत्सव की धार्मिक क्रियाएं सुप्रसिद्ध प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी प्रदीप जैन के मार्गदर्शन में होंगी। आयोजन के लिए मुनि सुधा सागर जी ससंघ का मंगल प्रवेश र नगर में 24 या 25 जून को होगा।मुनि सुधा सागर जी महाराज की अगवानी धीरपुर में मुनि विशद सागर जी महाराज ससंघ करेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / अभिषेक शर्मा
