
जयपुर, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । सावन के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में रविवार सुबह आठ से दस बजे तक शिव गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि यज्ञ पूर्णतया निशुल्क है। किसी भी तरह के सामान लाने की आवश्यकता नहीं है। यज्ञ में सभी को आहुतियां प्रदान करने का अवसर मिलेगा। शनिवार को आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
गायत्री परिवार राजस्थान के प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि यज्ञ का शुभारंभ ठाकुर श्री राधा गोविंद देवजी भगवान, देवमाता गायत्री और गुरु सत्ता के पूजन के साथ होगी। षोडशोपचार पूजन, सबके कल्याण की कामना के साथ स्वस्तिवाचन के बाद अग्नि प्रज्वलन होगा। गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र से साथ यज्ञ भगवान को आहुतियां प्रदान की जाएंगी। इस मौके पर भारतीय संस्कृति के अनुसार जन्मदिन और विवाह दिवस संस्कार भी कराए जाएंगे। यज्ञ का संचालन गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी की टोली संपन्न कराएगी।
—————
(Udaipur Kiran)
