HimachalPradesh

पेंटर ने की आत्महत्या की कोशिश, गोताखोरों ने बचाई जान

नाहन, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । बीते दिनों यमुना नदी में तीन युवकों की मौत से सहमे लोगों के बीच आज फिर यमुनाघाट पर सनसनी फैल गई। देवीनगर मत्रालियों में रह रहा एक पेंटर, जो मूल रूप से अंबाला (हरियाणा) का निवासी है, अचानक यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा।

हालांकि मौके पर तैनात स्थानीय गोताखोरों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे समय रहते रोक लिया और पानी में उतरने से बचा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति अपने परिवारिक विवादों और दुखों से परेशान होकर आत्महत्या करने की ज़िद कर रहा था। इस दौरान घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में हुई दर्दनाक घटनाओं के बाद प्रशासन ने यमुनाघाट पर गोताखोरों को पुनः तैनात किया था। यही वजह रही कि समय रहते व्यक्ति की जान बच पाई, वरना एक और बड़ी घटना घट सकती थी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एसएचओ देवी सिंह नेगी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान लग रहा था। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग कर परिजनों को बुलाया और उसे सुरक्षित उनके हवाले कर दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top