West Bengal

पश्चिम मिदनापुर : ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत

Dukhu murmu

पश्चिम मेदिनीपुर, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । पश्चिम मिदनापुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मृत्यु हो गई। घटना रविवार रात की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डेबरा थाने में कार्यरत एन.वी.एफ. के जवान दुखु मुर्मू ड्यूटी के दौरान डेबरा थाने से डेबरा बाज़ार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बलिचक-डेबरा राज्य सड़क पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। गंभीर अवस्था में उन्हें तत्काल डेबरा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए मिदनापुर रेफर किया गया। किंतु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दुखु मुर्मू शालबनी थाना क्षेत्र के निवासी थे और दो माह पूर्व डेबरा थाने में ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन से भेजे गए थे। उनकी अचानक मृत्यु से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Most Popular

To Top