Haryana

फरीदाबाद : म्यूटेशन में लापरवाही के विरोध में शुरु की पदयात्रा

पार्षद प्रत्याशी विनोद गोस्वामी चंडीगढ़ के लिए पैदल जाते हुए।

फरीदाबाद, 8 अगस्त (Udaipur Kiran) । बल्लभगढ़ वार्ड नंबर-41 से पार्षद प्रत्याशी विनोद गोस्वामी इन दिनों अपने म्यूटेशन (नामांतरण) कार्य में हो रही देरी और कथित लापरवाही के खिलाफ पैदल यात्रा कर रहे हैं। सीएम से मिलने के लिए शुरू की गई इस यात्रा में वह अब तक करीब 100 किलोमीटर पैदल चल चुके हैं, जबकि 250 किलोमीटर का सफर और बाकी है। विनोद गोस्वामी का आरोप है कि तहसील में उनके म्यूटेशन (नामांतरण) कार्य के दौरान हरीश सरकारी कागजात चेक कर रहा था। जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तो कहासुनी हो गई। उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और एसडीएम को लिखित शिकायत भी सौंपी। उनका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वह पैदल चलते हुए चंडीगढ़ पहुंचकर सीएम से अपनी शिकायत करेंगे। बल्लभगढ़ के वार्ड-41 के रहने वाले विनोद गोस्वामी पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं। वे अपने म्यूटेशन (नामांतरण) का काम करवाने के लिए कई दिनों से परेशान थे। बुधवार को वह तहसील में पटवारी के ऑफिस पहुंचे। जहां उनको हरीश नामक एक व्यक्ति सरकारी कागजात को चेक करते हुए मिला। विनोद गोस्वामी ने हरीश को उनका म्यूटेशन चढ़ाने को बोला, जिस पर हरीश ने कहा कि अभी समय लगेगा। विनोद गोस्वामी को जब पता चला कि वह एक प्राइवेट आदमी है, तो उसने सरकारी कागजातों के छेड़छाड़ करने पर उसको टोका। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। विनोद गोस्वामी ने इसका एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विनोद गोस्वामी ने गुरुवार की सुबह चंड़ीगढ़ के लिए पैदल यात्रा शुरू की थी। उनका कहना है कि ये लड़ाई अब न्याय की लड़ाई है। सीएम से मिलकर सरकारी ऑफिसों में पनप से इस करप्शन की पोल खोलेंगे। सरकारी कागजों के साथ ये लोग क्यों छेड़छाड़ कर रहे हैं। अधिकारियों की मिलीभगत के चलते लोगों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। शुक्रवार की सुबह उन्होंने बताया कि वह दिल्ली पहुंच चुके है और करीब 100 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। विनोद गोस्वामी कहा कि अभी तक करीब 100 किलोमीटर का सफर कर दिल्ली पहुंचे हैं। अभी उनको 250 किलोमीटर का सफर तय करना बाकी है। इस बीच किसी भी प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से उनको नहीं रोका गया है। वह अकेले इस यात्रा को कर रहे हैं। वह अपने से बैग में कुछ कपड़े और जरूरत का सामान लेकर निकले है। हांलाकि एसडीएम की तरफ से इस मामले की जांच कराकर शहर थाना पुलिस में आरोपी हरीश के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। लेकिन विनोद गोस्वामी इससे संतुष्ट नहीं है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top