Jharkhand

पद्मश्री अशोक भगत ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अपनी पुस्तक भेंट की

गिरिराज सिंह और संजय सेठ एवं  पदमश्री अशोक भगत

रांची, 19 जून (Udaipur Kiran) । विकास भारती बिशुनपुर के रांची स्थित कार्यालय परिसर में गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह ने शिरकत की, इस अवसर पर पद्मश्री अशोक भगत की ओर से स्वलिखित पुस्तक परंपरा और प्रयोग केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भेंट की गयी।

यह पुस्तक परंपरा और आधुनिकता के मेल को दर्शाती है और झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करती है। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top