Uttar Pradesh

धान क्रय केंद्रों पर 31 जनवरी तक धान की हाेगी खरीददारी

कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में उपस्थित धान क्रय केंद्र प्रभारी।

मुरादाबाद, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में सभी धान क्रय केंद्र प्रभारियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन गुलाबचंद्र ने कहा कि सभी धान क्रय केंद्र क्रियाशील करके निर्धारित समय तक खुले रखना सुनिश्चित किया जाए। किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं तथा किसानों से सम्पर्क बनाए रखें। क्रय केंद्रों पर 31 जनवरी तक धान की खरीददारी की जाएगी।

डिप्टी आरएमओ विनीता मिश्रा ने कहा कि जनपद मुरादाबाद में 48 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। धान (कॉमन) रुपये 2369 प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड ए रुपये 2389 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य है। क्रय केंद्रों पर 31 जनवरी तक धान की खरीददारी की जाएगी। क्रय केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हैं। रविवार एवं राजपत्रित अवकाश को छोड़कर शेष कार्य दिवसों, स्थानीय अवकाश व द्वितीय शनिवार में क्रय केंद्र खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद मुरादाबाद को 1.03 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

सभी केंद्रों पर डस्टर, बोरी, इलेक्ट्रानिक कांटा, मॉस्चर मीटर आदि मौजूद रहे। धान क्रय केंद्रों को साफ-सुथरा रखें और स्टेशनरी की भी कमी न रहे। उन्होंने बताया कि धान क्रय केंद्रों पर तैनात कर्मियों की लखनऊ से उपस्थिति की निगरानी होगी। इसलिए धान क्रय केंद्रों पर निर्धारित समय तक उपस्थित रहना जरूरी है।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top