Uttar Pradesh

धान खरीद शुरू, ओड़ी सहकारी समिति केंद्र पर किया कांटा पूजन

ओड़ी धान क्रय केंद्र पर खरीद आरम्भ।

– पांच क्रय केंद्रों पर अब तक 318 क्विंटल धान की खरीद

मीरजापुर, 17 नवंबर (Udaipur Kiran) । जमालपुर क्षेत्र के ओड़ी साधन सहकारी समिति धान क्रय केंद्र पर सोमवार को विधिवत कांटा पूजन के साथ धान खरीद का शुभारंभ किया गया। समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने पूजा-अर्चना कर खरीद प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू किया। इसके बाद क्रय केंद्र प्रभारी बाबूलाल सिंह ने लोढवा गांव निवासी किसान बेचन सिंह से 26 क्विंटल धान की पहली खरीद की।

ओड़ी क्रय केंद्र पर अब तक 206 किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है। जमालपुर क्षेत्र में बनाए गए दस धान क्रय केंद्रों में से पांच केंद्रों पर कुल 318 क्विंटल धान की खरीद पूरी की जा चुकी है। इनमें मठना समिति केंद्र पर एक किसान से 22 क्विंटल, भुइली केंद्र पर एक किसान से 15 क्विंटल, चौकियां केंद्र पर दो किसानों से 155 क्विंटल और जमालपुर केंद्र पर एक किसान से 100 क्विंटल धान की खरीद शामिल है।

धान खरीद कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर आकाश सिंह, मुन्नी यादव, संजय सिंह, कमलेश, कैलाश, अनवर अली, बंगा बियार सहित कई किसान मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा