

दुमका, 26 जून (Udaipur Kiran) । हर साल की भांति 170 वां हूल दिवस के अवसर पर गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल बैसी, जोहार मानव संसाधन विकास केन्द्र, प्रेम संस्था, अनूसूचित जाति जनजाति रक्षा समिति, होली फेथ चंदरपुरा के संयुक्त में पदयात्रा निकाला गया।
हूल दिवस पदयात्रा का शुभारंभ सिदो कान्हू चौक (पोखरा चौक) से गुरूवार को मुख्य आतिथि जामा विधायक डा लुईस मरांडी, विशिष्ट अतिथि एसकेएमयू कुलपति प्रो कुनूल कादरी,पुलिस कप्तान दुमका पीतांबर सिंह खेरवार, पश्चिम बंगाल से आए मार्शल हेम्ब्रम ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद – भैरव, फूलो झानो सहित हजार संतालों के बलिदान को स्मरण करते हुए उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि देना है।
साथ ही सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना उनके आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए जागरूकता पैदा करना है। इसके अतिरिक्त आदिवासी समाज के कुरीतियों जैसे नशापान आदि से छुटकारा देने के लिए जागरूकता पैदा करना है। साथ ही बदलते हुए परिवेश में वाश्विक समस्या प्रर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेवारी को याद करना है। जैसे वन रोपण, जल संरक्षण ,मृदा संरक्षण आदि को बढ़ावा देना है। यह पदयात्रा वर्ष 2005 से लगातार अयोजन किया जाता रहा है।
इस कार्यक्रम में आकर्षक संतालों के पारम्परिक पैकाहा नृत्य जो होली फेथ स्कूल हेट कोरोया के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। मौके पर सुर्जुडीह फूलो झानो कोचिंग सेंटर के किशोर हांसदा ने हूल गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी को अमर शहीदाें के बलिदानों को याद दिलाया। कार्यक्रम का संचालन बैसी के पूर्व सचिव सुलेमान मरांडी की ओर से किया गया। इस कार्यक्रम में बैसी के कार्यकारी अध्यक्ष गमालिएल हांसदा, संयुक्त सचिव नायकी सोरेन, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य डा सुशील मरांडी, डा अमरेंद्र यादव, सनातन मुर्मू, एलिजाबेथ हेम्ब्रम, वीना रानी मरांडी, प्रदीप मुर्मू, डा लुसू हेम्ब्रम, फा सोलोमन, फा जॉन फेलिक्स, मेरीला मुर्मू, इजे सोरेन, मखोदी सोरेन, मनीष किस्कू उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार
