
हल्द्वानी, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बद्रीपुरा संघ भवन में आयोजित हुई आज सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम (फोर्ड) की नियमित मासिक बैठक में संगठन के सदस्यों ने लंबित विभिन्न समस्याओं काे लेकर रोष व्यक्त किया।
बैठक में संगठन के महासचिव ई.पी.सी. जोशी ने गोल्डेन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए विगत एक माह में किए गए प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी के मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से सभी चिकित्सालयों को निर्देश दिए गए हैं कि गोल्डन कार्ड में उपलब्ध सेवाओं का पूरी तरह पालन किया जाए और यदि कोई समस्या आती है तो उसकी तत्काल रिपोर्ट कर समाधान किया जाएगा।
सेवानिवृत्त कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष नवीन कांडपाल ने बताया कि हल्द्वानी में सीजीएचएस का पोर्टल न होने के कारण गोल्डन कार्ड सुविधाओं में कठिनाइयां आ रही हैं। हालांकि, अब केंद्र सरकार की ओर से हल्द्वानी में सीजीएचएस सेंटर खोलने की सहमति भी दे दी गई है।
अध्यक्ष एम.सी.पंत,मोहन चन्द्र तिवारी ई.जे.सी.पन्तौला, ई.बी.एस. गैडा, ई. नवीन कांडपाल, ई.पी.सी. जोशी, ई.पी.सी.पंत, ई.मदन राम आर्या, ई.जे.एस. खोलिया, ई.एम.सी.पंत, ई.बी.कांडपाल, ई.जे.एस.कन्याल, ई.एच.बी.जोशी, ई.एम.सी.तिवारी, ई.सुरेश आर्या, ई.मदन राम आर्या, ई.एम.सी.शर्मा, ई.के.डी.भट्ट, ई.बी.के.पंत और ई.डी.सी.चंदोला समेत कई पदाधिकारी एवं सदस्यगण ने अपने विचार व्यक्त किए।
(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता
