RAJASTHAN

मठ-मंदिरों की भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर पुजारियों का आक्रोश

मठ—मंदिरों की भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर पुजारियों का आक्रोश

जयपुर, 18 सितंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान के ऐतिहासिक मठ- मंदिरों और उनसे जुड़ी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण तथा पुजारियों के उत्पीड़न के खिलाफ अब आवाज बुलंद हो रही है। इसी के चलते गुरुवार को जयपुर में शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ के बैनर तले प्रदेश भर से सैकड़ों मठ- मंदिरों से पहुंचे पुजारियों और महंतों ने विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने आरोप लगाया कि वर्षों से पुजारियों को न्याय से वंचित रखा गया है और सरकार व प्रशासन तमाम शिकायतों के बावजूद उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं।

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान सहाय ने कहा कि मठ मंदिर न केवल पूजा स्थल हैं बल्कि संस्कृति, इतिहास और लोक आस्था के प्रतीक भी हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर मंदिर भूमि पर अवैध कब्जा, कॉलोनियां और व्यावसायिक निर्माण धड़ल्ले से किए जा रहे हैं। संघ का कहना है कि मंदिर पुजारियों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, यहाँ तक कि कई मामलों में उन पर झूठे मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। सभी सभी मठ मंदिरों से जुड़े हुए पदाधिकारी ने मांग की गई है कि सभी मठ मंदिरों की भूमि को अभिलेखों में सही दर्ज किया जाए। इसके अलावा पुजारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए और अतिक्रमण तुरंत हटाए जाएं। साथ ही मंदिरों से जुड़ी धार्मिक सेवाओं और परंपराओं को सरकारी संरक्षण दिया जाए। मठ मंदिर संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा “यह सिर्फ पुजारियों का नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति की रक्षा का प्रश्न है।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top