Uttar Pradesh

लखनऊ में दुकानदारों एवं छात्राओं के लिए एंटी-पॉलीथीन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दुकानदारों में एंटी-पॉलीथीन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ, 03 जुलाई (Udaipur Kiran) । नगर निगम लखनऊ एवं लाइयन एनवायरो लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में प्लास्टिक उन्मूलन महाभियान चल रहा है। गुरूवार को नगर निगम के जोन पांच स्थित कृष्णा नगर में एंटी-पॉलीथीन जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें लाइयन एनवायरो एवं नगर निगम के सदस्यों ने दुकानदारों को पॉलीथीन प्रतिबंध की जानकारी दी और ऐसा नहीं करने पर एक हजार से पच्चीस हजार तक जुर्माने की चेतावनी दी।

नगर निगम के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य व पर्यावरण पर पॉलीथीन के दुष्प्रभावों को समझाया। वहीं बेहद आवश्यक रूप से कपड़े व कागज़ के थैलों का उपयोग करने का आग्रह किया। स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इसी तरह नगर निगम के जोन दो में हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज में एंटी-पॉलीथीन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

लायन एन्वायरो लखनऊ के सदस्यों ने हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज में पॉलीथीन उन्मूलन हेतु जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को प्लास्टिक एवं पॉलीथीन से होने वाले पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। सदस्यों ने छात्राओं से कहा कि पॉलीथीन भूमि पर अपशिष्ट भार बढ़ाने के साथ-साथ नदियों और समुद्रों को भी प्रदूषित करती है। इसका त्याग करना ही बेहद जरूरी है।

सदस्यों ने छात्राओं को कपड़े के थैलों जैसे पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने और पॉलीथीन का पूर्णतः बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया। पॉलीथीन पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी देते हुए उसे घरों में नहीं आने देने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं लायन एन्वायरो आईईसी टीम की सक्रिय सहभागिता रही। इस पहल ने छात्राओं के बीच प्लास्टिक उपयोग में कमी और सतत जीवनशैली को अपनाने का प्रभावशाली संदेश प्रसारित किया।

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top