West Bengal

विवाहेतर संबंध का विरोध पड़ा महंगा, पति ने उखाड़ा पत्नी का कान

crime

नदिया, 19 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिले के शांतिपुर में अपने पति के विवाहेतर संबंध का विरोध करने पर पति ने महिला का कान उखाड़ लिया। पीड़ित महिला फिलहाल अस्पताल में इलाजरत हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, टिंकू देवनाथ और उनकी पत्नी शबरी देवी के बीच घरेलू जीवन में पहले कोई बड़ी समस्या नहीं थी, लेकिन हाल में टिंकू का विवाहेतर संबंध सामने आने के बाद तनाव बढ़ता गया। सोमवार रात दोनों में खूब बहस हुई। इसी दौरान टिंकू ने अपनी पत्नी का कान उखाड़ लिया। चीख पुकार स्थानीय लोग तुरंत पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह महिला ने शांतिपुर थाने में पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपित पति की तलाश में जुटी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top