Uttrakhand

समर्पित कार्यकर्ता को ही मिलेगी जिम्मेदारी : नरेन्द्र सिंह

आवेदन देते कांग्रेस कार्यकर्ता

हरिद्वार, 14 सितंबर (Udaipur Kiran) । रुड़की महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 लोगों ने आवेदन किया है। पर्यवेक्षक राव नरेंद्र सिंह ने इन नामों पर रायसुमारी कर कार्यकर्ताओं के विचार जाने।

वहीं दावेदार भी पर्यवेक्षक के सामने अपने आपको मजबूत दिखाने का प्रयास करते रहे। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पर्यवेक्षक राव नरेंद्र सिंह ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं की राय जानी।

राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी आवेदकों के आवेदन दिल्ली कार्यालय को भेजे जाएंगे और जांच के बाद ही जिलाध्यक्ष की घोषणा होगी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष उसे ही चुना जाएगा जो संगठन के लिए समर्पित हो और पार्टी को एकजुट कर आगे बढ़े।

प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा की आज संगठन विस्तार को लेकर जिलाध्यक्ष के पद के लिए आए पर्यवेक्षक के द्वारा राय सुमारी की जा रही है। जिसमे अभी दावेदार अपने अपने समर्थकों के साथ पहुंच रहे हैं और पर्यवेक्षक के समक्ष अपनी अपनी दावेदारी कर रहे है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष एड. चौधरी राजेंद्र सिंह, सुधीर शांडिल्य, सुभाष सैनी, आदेश सैनी आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top