Assam

मियां प्रभाव से असम की रक्षा सिर्फ भाजपा कर सकती है : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा।

गुवाहाटी, 13 नवम्बर (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को कहा कि अगर राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में नहीं रहती, तो दिसपुर से शुरू होकर पूरा असम ‘मियांओं’ के नियंत्रण में चला जाएगा।

एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर भाजपा सत्ता में नहीं रहेगी, तो मियां लोग दिसपुर से लेकर पूरे असम पर कब्जा कर लेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि “तीन गोगोई” मियांओं के सबसे बड़े समर्थक हैं, जिनके जरिए उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से गोगोई उपनाम वाले विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री का इशारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा सांसद गौरव गोगोई, असम जातीय परिषद के अध्यक्ष लुरिन ज्योति गोगोई तथा रायजर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई की ओर था।

डॉ. सरमा ने कहा कि जो लोग आज भाजपा को कोस रहे हैं, वे भविष्य में पछताएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि असमिया अस्मिता और संस्कृति की रक्षा करने में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही सक्षम है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश