West Bengal

भाजपा सांसद खगेन और विधायक शंकर पर हमले के मामले में एक और गिरफ्तार, अब तक पांच गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों को अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस

जलपाईगुड़ी, 09 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । खगेन मुर्मू पर हमले के मामले में नागराकाटा पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एतोया उरांव है। इस संबंध में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। हमले के वीडियो की जांच के बाद गिरफ्तार व्यक्ति को सुलकापाड़ा के खैरबारी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को खगेन और शंकर बामनडांगा में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण करने गए थे। जहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था। सैकड़ों लोगों ने उन पर लाठियों और जूतों से हमला कर दिया। नदी से पत्थर उठाकर उनकी कार पर फेंके गए। हमले में खगेन का सिर फट गया। शंकर भी घायल हो गए थे। बाद में दोनों को सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खगेन मुर्मू का अभी भी इलाज चल रहा है। हालांकि, शंकर घोष को छुट्टी दे दी गई है।

सोमवार को भाजपा ने हमले के सिलसिले में आठ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आखिरकार पुलिस ने उक्त मामले में बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों के नाम एकरामुल हक और गोविंदा शर्मा है।

वहीं, गुरुवार सुबह भी दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके नाम शाहनूर आलम और तोफैल हुसैन है। आज गिरफ्तार किए गए चारों आरोपितों को जलपाईगुड़ी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। न्यायाधीश ने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। एतोया उरांव को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top