
सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में मुख्य आरोपित पार्थ साहा के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार देर रात डेटा एंट्री ऑपरेटर नवजीत गुहा नियोगी को खोरीबाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया। गुरुवार को आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। जहां सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आरोपित चार दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
दरअसल, खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का आरोप डेटा एंट्री ऑपरेटर पार्थ साहा लगा था। जिसके बाद ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी ने 18 अक्टूबर को खोरीबाड़ी पुलिस थाने में डेटा एंट्री ऑपरेटर पार्थ साहा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करा दिया। आरोपित पर 450 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का आरोप है। आरोपित पर प्रत्येक प्रमाण पत्र के लिए 10 हजार रुपया लेने का आरोप है। इस मामले में मुख्य आरोपित पार्थ साहा के सहयोगी नवजीत गुहा नियोगी का नाम सामने आया। जिसके बाद नक्सलबाड़ी बीडीओ कार्यालय के बांग्ला सहायता केंद्र के डेटा एंट्री ऑपरेटर मंजीत गुहा नियोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि आरोपित ने उस पर लगे आरोप को निराधार बताया है। वहीं, मुख्य आरोपित पार्थ साहा अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार