HEADLINES

संयुक्त राष्ट्र शांति दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले – शांति आत्मा से आती है

मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली, 21 सितंबर (Udaipur Kiran News) ।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर कहा कि भारत की विविधता और संवाद की परंपरा आज की अशांत दुनिया के लिए उम्मीद की किरण है।

यह दिवस हर साल संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाता है।

खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि महात्मा गांधी की अहिंसा की सीख नफरत और हिंसा को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। उन्होंने लोगों से युद्ध और असमानता के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की अपील की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अवसर पर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी याद किया। उन्होंने नेहरू का कथन याद करते हुए कहा कि शांति मन की वह स्थिति है जो आत्मा से आती है। खरगे ने कहा कि यह विचार इस साल के शांति दिवस के थीम शांतिपूर्ण विश्व के लिए कदम उठाओ से मेल खाता है, जो सबको एक करने का संदेश देता है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Most Popular

To Top