
जोधपुर, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । शहर में आज सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का विभिन्न तरीकों से अभिषेक किया। शिव मंदिरों में सुबह से ही रूद्री पाठ चलते रहे। दूसरे सोमवार आज भी बारिश हुई। हालांकि बारिश का दौर रविवार को थम गया था, मगर आज दूसरे सोमवार शहर में हल्की बारिश होने से एक बारगी सडक़ें गीली हो गई। बीच बीच में आज धूप भी खिली।
सावन माह दूसरे सोमवार पर शहर के शिव मंदिरों और अन्य मंदिरों में भी विशेष पूजन हो रहा है। अलसुबह से ही भक्तों की आस्था का ज्वार उमड़ रहा है। मनोकामना पूर्ण करने वाले महादेव को प्रशन्न करने के लिए भक्तों द्वारा शिवलिंग पर पंचामृत, दुग्ध, गन्ने का रस व जलाभिषेक किया गया है।
शिव मंदिरों में हो रहे रुद्री पाठ, शहर के सभी शिव मंदिरों में हो रहा है। भोलेनाथ को आक, धतूरा, भांग का अर्पण किया जा रहा है। सुबह से ही शिवमंदिरों में हर हर महादेव के जैकारे गूंज रहे है। शहर के शिवमंदिरों भूतनाथ, अचलनाथ महादेव, पब्लिक पार्क शिव मंदिर, रातानाडा शिवमंदिर, गोरेश्वर महादेव सहित कई शिव मंदिरों में रूद्री पाठ आदि किए गए। आज कई भक्तों ने व्रतोपवास भी किया गया।
(Udaipur Kiran) / सतीश
