
रायपुर, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के नगर विधायक, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग़, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर आबकारी, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार काे मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से क्रमशः दो करोड़ और एक करोड़ कुल तीन करोड़ की राशि की विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कोरबा में मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक हुई थी। बैठक में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की मांग पर सुनालिया पुल के लिए नाै करोड़ और बालक बालिका क्रीड़ा परिसर हेतु 10-10 करोड़ समेत कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। मंत्री देवांगन के प्रस्ताव पर मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण से कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 2.00 करोड़ की लागत से कुल 15 नवीन विकास कार्यों की स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदान की गई है।
इसी तरह मंत्री देवांगन के प्रस्ताव पर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से एक करोड़ की राशि विभिन्न छह विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इस हेतु मंत्री देवांगन ने मुख्यमंत्री साय का आभार जताया है।
—————
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
