Punjab

लुधियाना वेस्ट सीट उपचुनाव : प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दलाें ने किया शक्ति प्रदर्शन

चंडीगढ़, 17 जून (Udaipur Kiran) । पंजाब के लुधियाना जिले के अतंर्गत विधानसभा क्षेत्र लुधियाना वेस्ट सीट के लिए मंगलवार को चुनाव प्रचार थम गया। इस सीट के लिए 19 जून को मतदान हाेगा। प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने यहां रोड शो और चुनावी रैलियां करके अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।

लुधियाना वेस्ट के विधायक गुरप्रीत गोगी की 14 जनवरी को घर पर गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। निर्वाचन आयोग ने 25 मई को उपचुनाव की घोषणा की थी। इस सीट पर जीत के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी प्रचार किया। भाजपा प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी यहां नामांकन के दौरान प्रचार कर गए थे। बाद में अहमदाबाद विमान दुर्घटना में उनकी माैत हाे गई।

इस सीट के लिए आम आदमी पार्टी ने उद्योगपति और राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, भाजपा ने जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल ने उपकार सिंह घुम्मण को मैदान में उतारा है।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी (आआपा) की तरफ से लालजीत सिंह भुल्लर, डॉ. एसएस आहलुवालिया ने आज लुधियाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कई लोगों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने का ऐलान किया। वहीं आआपा के इंचार्ज मनीष सिसोदिया, प्रधान अमन अरोड़ा और उम्मीदवार संजीवन अरोड़ा ने अपनी पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन

जुटाने के लिए रोड शो किया। कांग्रेस उम्मीदवार ने भी आरती चौक से रोड शाे किया।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top