HimachalPradesh

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

शिमला, 20 जून (Udaipur Kiran) । देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने राष्ट्रपति को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, मैं आपकी दीर्घ आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

भाजपा के राज्यसभा सांसद डाॅ सिकंदर कुमार ने महामहिम राष्ट्रपति को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए कहा, मैं मां ज्वालादेवी से आपके सुदीर्घ जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपति मुर्मु को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, त्याग, संघर्ष और नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम व प्रभावशाली छवि के रूप में आप करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Most Popular

To Top