Uttar Pradesh

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 7 अक्टूबर का प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन 7 अक्टूबर को याेगी सरकार पूरे प्रदेश में कई स्थानाें पर भव्य कार्यक्रम आयाेजित

करेगी। सभी देव मंदिरों, महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों पर महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, कीर्तन, दीप प्रज्ज्वलन आदि कार्यक्रम हाेंगे। महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर 7 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। सभी देव मंदिरों, महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों आदि पर दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान के साथ-साथ रामायण पाठ कराए जाएंगे। यह कार्यक्रम जनपद, तहसील व विकास खंड स्तर पर होंगे। मुख्यमंत्री योगी ने हर आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, ध्वनि, प्रकाश व सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार 7 अक्टूबर को पहले ही सार्वजनिक अवकाश घोषित कर चुकी है।

तपोस्थली लालापुर चित्रकूट में होगा वृहद आयोजनप्रवक्ता ने बताया कि सरकार की ओर से महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर चित्रकूट में एक वृहद आयोजन किया जाएगा। इसके लिए उप निदेशक (पर्यटन) आरके रावत को कार्यक्रम का नोडल बनाया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार लालापुर में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ सुबह 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत विराट महाराज व संस्कृत के अध्ययनरत बच्चे रामायण पाठ करेंगे। दयाराम रैकवाड़ व टीम की तरफ से आध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पूजन-हवन, भजन, वाल्मीकि रामायण पाठ, लवकुश प्रसंग समेत अन्य कार्यक्रम भी होंगे। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी और जनसहभागिता भी रहेगी। इसके अलावा तुलसीदास आश्रम राजापुर चित्रकूट, वाल्मीकि आश्रम बिठूर कानपुर, वालमीकि आश्रम श्रावस्ती, अयोध्या, प्रयागराज समेत पूरे प्रदेश में आयोजन होगा।

स्थानीय कलाकारों को आध्यात्मिक मंच देगी योगी सरकारउन्होंने बताया कि देव मंदिरों में होने वाले रामायण पाठ समेत अन्य कार्यक्रमों में योगी सरकार स्थानीय कलाकारों को आध्यात्मिक मंच उपलब्ध कराएगी। जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा जनपद में चयनित मंदिरों व स्थलों पर कार्यक्रम के लिए कलाकारों का चयन किया गया है। इनका समन्वय संस्कृति विभाग, सूचना-जनसंपर्क विभाग, जिला पर्यटन व संस्कृति परिषद करेंगे। हर जनपद में आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। योगी सरकार ने इन सभी कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जनसहभागिता पर जोर दिया है।——–

(Udaipur Kiran) / दीपक

Most Popular

To Top