West Bengal

नदी में डूबकर वृद्ध की मौत

dead body

जलपाईगुड़ी, 15 जून (Udaipur Kiran) । जिले के मयनागुड़ी के पश्चिम शालबाड़ी इलाके से एक वृद्ध का शव नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान शिबेन रॉय (70) के रूप में हुई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, 70 वर्षीय वृद्ध रविवार दोपहर नदी से पानी लाने गया था। अचानक पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। उस समय मछुआरे नदी में मछली पकड़ रहे थे। वे व्यक्ति को नदी में डूबता देख मौके पर पहुंचे। इस बीच शिबेनबाबू के घर खबर दी गई। काफी मशक्कत के बाद मछुआरे वृद्ध को बचाने में सफल रहे। उसे तुरंत मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया जहां अस्पताल प्रशासन ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद वृद्ध के परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। इलाके में मातम छा गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top