Maharashtra

मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस में हार्ट अटैक से वृद्ध की मौत

मुंबई, 20 सितंबर (Udaipur Kiran News) । महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे के बीच चलने वाले मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रहे 70 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस मामले की जांच कर्जत जीआरपी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिसकर्मी ने आज बताया कि मुंबई के ताड़देव इलाके में रहने वाले 70 वर्षीय राजेश रामलाल शाह शुक्रवार को मुंबई से पुणे जा रही मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच डी-9 में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जैसे ही कर्जत स्टेशन पर पहुंची , शाह के बगल वाली सीट पर यात्रा करने वाले यात्री ने शाह के अचानक बेहोश हो जाने की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद शाह को ट्रेन से उतारकर कर्जत के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस शाह की मौत के कारणों की जांच हर ऐंगल से कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top