Haryana

अधिकारियाें पर कार्रवाई के लिए अड़ी पूरण कुणार की पत्नी, नहीं हुआ पोस्टमार्टम

हरियाणा के मुख्यमंत्रीनायब सैनी अमनीत पी कुमार से मिलकर शोक व्यक्त करते हुए

-मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, गृह सचिव ने की अमनीत पी कुमार से बैठक

-पूरण कुमार की पत्नी को मनाने के प्रयास विफल

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार द्वारा आत्महत्या किए जाने के तीसरे दिन भी गुरुवार को उनका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। कई आईपीएस व आईएएस उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार से मुलाकात करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचते रहे। इस बीच पूरण कुमार की बड़ी बेटी अभी भी विदेश से वापस नहीं आई है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जापान दौरे से आज सुबह वापस लौटे। सूत्रों के अनुसार पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने हवाई अड्डे पर उनके साथ मुलाकात की। इस बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार तथा कृष्ण बेदी अमनीत पी कुमार के आवास पर मुलाकात करने के लिए पहुंचे। उक्त मंत्रियों के कुछ समय बाद हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी तथा गृह सचिव सुमिता मिश्रा भी अमनीत से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंची।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने आवास पर पहुंचकर पूरी स्थिति पर चंडीगढ़ के डीजीपी से रिपोर्ट ली।

इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह चंडीगढ़ के सेक्टर-24 में पूरण कुमार की पत्नी अमनीत कुमार के घर पहुंचे। इस दौरान करीब 1 घंटे तक मुख्यमंत्री सैनी ने अलग कमरे में अमनीत पी. कुमार के साथ बैठक की। इस दौरान एक समय ऐसा भी आया जब मुख्यमंत्री उनके घर से वापस आने लगे और गाडिय़ां लग गई लेकिन फिर किसी बात पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री वापस अमनीत के आवास पर गए और करीब बीस मिनट तक वहीं रूके रहे।

वाई पूरण कुमार के पोस्टमार्टम को लेकर अभी भी सस्पेंस बनी हुई है। चंडीगढ़ पुलिस ने अधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा है। गुरुवार की शाम तक भी पूरण कुमार का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। बताया जाता है कि अमनीत पी कुमार ने स्पष्ट कहा है कि वह पोस्टमॉर्टम के समय खुद मौजूद रहेंगी और वीडियोग्राफी भी कराएंगी। इसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top