RAJASTHAN

व्यापक लोकहित में वैधानिक तरीके से कार्य करें अधिकारी- राजेश्वर सिंह

व्यापक लोकहित में वैधानिक तरीके से कार्य करें अधिकारी- राजेश्वर सिंह
व्यापक लोकहित में वैधानिक तरीके से कार्य करें अधिकारी- राजेश्वर सिंह
व्यापक लोकहित में वैधानिक तरीके से कार्य करें अधिकारी- राजेश्वर सिंह

अजमेर, 6 जून (Udaipur Kiran) । राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रशासनिक तबके को विधिक एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण से सुदृढ़ होकर निष्पक्ष एवं दृढ़तापूर्वक सेवाएं देने का संकल्प लेना चाहिए। वे गुरुवार को आरआरटीआई अजमेर सभागार में आरटीएस 31वें बेच के नवनियुक्त नायब तहसीलदारों के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

श्रेष्ठ व्यक्तित्व को बनायें आधार

उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कार्य व्यवहार में श्रेष्ठ व्यक्तित्व को आधार बनाकर कार्य करें। सभी वर्गों के कार्य जो विधिसम्मत एवं न्यायोचित हों उन्हें अविलंब पूरा करने के प्रयास किए जाएं। जहां अतिक्रमण हटाने का विषय हो वहां प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत से कार्य करें। कार्य संपादन में गंभीरता, अनुशासन व सहजता के संतुलन को बनाए रखें। राजस्व दायित्वों के भलीभांति निर्वहन के लिए विधि,नियम,विनियम व समय समय पर जारी परिपत्रों का अध्ययन कर अपने ज्ञान को आदिनांक रखें। मंडल अध्यक्ष ने प्रशिक्षु नायब तहसीलदारों से अपेक्षा की कि वे विधिक आधार से कार्यरचना को समझें।

मंडल अध्यक्ष ने समुचित आत्मज्ञान एवं आकलन को भी कार्य निष्पादन का श्रेष्ठ आधार बताया। उन्होंने कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए स्थानीय भौगोलिक, सामाजिक, ऐतिहासिक, व्यापारिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक परिवेश को पूरी तरह समझते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का विधिवत अध्ययन करने की भी महती जरूरत बताई। उन्होंने क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए अपने अनुभवों को साझा करने पर भी जोर दिया।

मंडल अध्यक्ष ने तहसीलदार संवर्ग को प्रशासनिक तबके की सशक्त एवं महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जवाबदेही के साथ कार्य निर्वहन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्य क्षेत्र में सफलता के लिए सतत संवाद से सूचना तंत्र को मजबूत बनाने एवं आमजन से बेहतर व्यवहार बनाए रखने की सीख दी।

आरंभ में आरआरटीआई निदेशक ऋषिबाला श्रीमाली ने बताया कि संस्थान में आरटीएस के 31वें बैच के तहत 69 प्रशिक्षु आरटीएस आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने संस्थान की गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने अधिकारियों का विस्तार से परिचय प्राप्त किया। अंत में तहसीलदार ओमप्रकाश शर्मा ने आभार जताया।

(Udaipur Kiran) /संतोष/ईश्वर

Most Popular

To Top