Haryana

हिसार : पार्टी की रीति-नीति पर काम करके मजबूती में योगदान दें पदाधिकारी : जवाहर सैनी

परिचयात्मक बैठक में उपस्थित सभी नवनियुक्त पदाधिकारी।

जिले में हर कार्यक्रम को अग्रणी रहकर सफल बनाएंगे पदाधिकारी व कार्यकर्ता : आशा खेदड़भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजितहिसार, 17 जुलाई (Udaipur Kiran) । भाजपा जिला प्रभारी जवाहर सैनी ने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि वे पार्टी की रीति व नीति के अनुसार कार्य करते हुए संगठन की मजबूती में अपना योगदान दें। भाजपा के सामाजिक कार्यों का प्रचार-प्रसार करें तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत करवाएं। जवाहर सैनी गुरुवार काे भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने की। जिला प्रभारी जवाहर सैनी ने कहा कि पार्टी संगठन ने वरिष्ठ नेताओं से सलाह मशविरा करके संगठन को और मजबूत करने के लिए हाल ही में पदाधिकारी बनाए हैं। हर पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निपुण है। ऐसे में सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए संगठन की मजबूती में अपना योगदान देने के साथ-साथ पार्टी के सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाएं। इसके अलावा केन्द्र व प्रदेश में तीसरी बार जनता ने भाजपा सरकार बनाई है। हमारा फर्ज है कि दोनों सरकारों की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करें, जरूरतमंदों को इन नीतियों से अवगत करवाएं ताकि कोई भी लाभपात्र सरकार की योजना से वंचित न रहे।जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कार्यालय पहुंचने पर जिला प्रभारी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिले का एक-एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उर्जावान है। संगठन की ओर से जो भी जिम्मेवारी दी जाएगी, यहां के पदाधिकारी अग्रणी रहकर पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे। मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि जिला पदाधिकारियों की इस परिचयात्मक बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा समस्त पदाधिकारियों के बीच समन्वय एवं सहयोग की भावना को प्रगाढ़ करना रहा। बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपरोक्त के अलावा जिला महामंत्री आशीष जोशी व कृष्ण सरसाना, उपाध्यक्ष रामफल नैन, सतीश सुरलिया, लक्ष्मी गोयल, मुनीश ऐलावादी, राज हसीना, सचिव आदित्य बिसला, कुलदीप डेलू, पिंकी शर्मा, कृष्ण खटाना, भूपसिंह रोहिला व पूनम मेहता, कार्यालय प्रमुख सुरेन्द्र सैनी, प्रवक्ता पीयूष महता, आईटी प्रमुख सुरेश जांगड़ा, सोशल मीडिया प्रमुख अमर पातड़ व मन की बात प्रमुख संदीप गोयल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top