Haryana

नूंह: कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को वोट बैंक समझा: बड़ौली

बैठक में मंचासीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन।

-भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करेंगे

गुरुग्राम, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जान मोहम्मद की अध्यक्षता में साेमवार काे फिरोजपुर झिरका में हुई प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति की बैठक

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अलावा संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी जाकिर हुसैन के अलावा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अल्पसंख्यकों को वोट बैंक समझा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यकों के विकास और उत्थान के लिए कार्य कर रही है। श्री बड़ौली ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए नायब सरकार समान रूप से पूरे प्रदेश का विकास के कार्य करा रही है।

सोमवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जान मोहम्मद की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय कार्य समिति की बैठक हुई। कार्य समिति की इस बैठक में सेवा पखवाड़ा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और सेवा भाव से कार्य करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्म दिन है। बीजेपी पीएम मोदी के जन्म दिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत होगी और 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि इस 16 दिवसीय सेवा पखवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करेंगे और विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। सेवा पखवाड़ा के दौरान सफाई अभियान, रक्तदान शिविर, धार्मिक स्थलों पर सेवा कार्य और शहीदों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। बड़ौली ने बताया कि ट्राई साइकिल, चश्मे और अन्य जरूरी सामान जरूरतमंदों को वितरित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पखवाड़े का लाभ उठा सकें। संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि हमें सेवा के साथ-साथ अपने-अपने बूथों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान लोगों को मोदी और नायब सरकार की योजनाओं से अवगत कराना है साथ ही लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी करना है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सेवा पखवाड़ा के दौरान जनता से जुड़ेंगे साथ ही संवाद करते हुए पाटी से जोड़ने का कार्य भी करेंगे।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top