Madhya Pradesh

भाेपाल में एनएसयूआई ने चलाया “आई लव इंडिया– देश सर्वोपरि” अभियान, भाईचारे और एकता का संदेश दिया

भाेपाल में एनएसयूआई ने चलाया “आई लव इंडिया– देश सर्वोपरि” अभियान, भाईचारे और एकता का संदेश दिया

भोपाल, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शनिवार काे एन.एस.यू.आई. द्वारा “आई लव इंडिया – देश सर्वोपरि” शीर्षक से एक सांकेतिक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में “आई लव इंडिया” लिखे पोस्टर लेकर देशवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की धार्मिक कट्टरपंथी सोच को नकारते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा जाए।

प्रदेश सचिव अमन पठान ने कहा कि “आज भारत की असली ताकत उसकी विविधता और गंगा-जमुनी संस्कृति है। हमें धर्म, जाति और भाषा से ऊपर उठकर अपने देश को सर्वोपरि मानना होगा। कट्टरपंथी सोच समाज को तोड़ने का काम करती है, जबकि हमारा अभियान लोगों को जोड़ने का संदेश देता है।”

म.प्र. कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश महासचिव इंजीनियर संजय मिश्रा ने कहा कि “देश तभी मजबूत होगा जब हर नागरिक सुरक्षित और सम्मानित महसूस करेगा। इस तरह के सकारात्मक प्रयास समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। युवाओं की यह पहल आने वाले समय में नफरत की राजनीति को चुनौती देगी।”

इस अभियान में नबील असलम, वंश कनोजिया, सुभाष यादव, शुभम शर्मा, फैज़ल पठान, अभिषेक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में प्रेम, एकता और भाईचारे को देश की असली पहचान बताया।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top