Uttrakhand

भवन स्वामियों की भूमि व भवन संबंधी दस्तावेज सही पाए जाने पर नोटिस निरस्त

मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने अधिकारियों से किया

हल्द्वानी, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रशासन द्वारा शहर में नाले के किनारे बसे लोगों के घरों पर निशान लगाए गए हैं। बृहस्पतिवार को प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने आवास विकास क्षेत्र में देवखड़ी नाले के किनारे रह रहे लोगों को दिए गए ध्वस्तीकरण के नोटिसों पर सुनवाई की।

इस दौरान दर्जनों प्रभावित पहुंचे। भवन स्वामियों की भूमि व भवन संबंधी दस्तावेजों की जांच में 14 लोगों के दस्तावेज सही पाए जाने के बाद उनके नोटिस निरस्त कर दिए गए।पिछले दिनों प्रशासन ने आवास विकास क्षेत्र में नाले के किनारे रह रहे कई लोगों के घरों पर लाल निशान लगा ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए थे। इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कई लोगों ने अपने मकानों की रजिस्ट्री व दाखिल खारिज किए जाने की बात कही थी।

इस पर प्रशासन ने शिविर लगाकर ऐसे लोगों से आपत्तियां मांगी थी। तहसील में प्रभावितों के प्रपत्रों की जांच के दौरान मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने अधिकारियों के समक्ष सवाल उठाया कि क्या लोगों के घरों पर निशान लगा देना ही आखिरी विकल्प था। उन्होंने कहा कि प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों की नींद उड़ गई है, लोगों को अपने सिर से छत छीनजाने का डर सताने लगा है।

प्रशासन को पहले अन्य विकल्पों पर कार्य करना चाहिए था। मेयर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने अधिकारियों से भवनों के ध्वस्तीकरण के बजाय कोई और रास्ता निकालने को कहा। इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, नगर मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडे आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता

Most Popular

To Top