
जयपुर, 19 नवंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर भारत से चल रही बफीर्ली हवाओं से राजस्थान में सर्दी में इजाफा देखने को मिल रहा है। हिल स्टेशन माउंट आबू के कुछ हिस्सों में ओस की बूंदें के साथ नल का पानी भी जमने लगी हैं। माउंट आबू का न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के 17 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
मैदानी इलाकों में सीकर की रात सबसे सर्द रही। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 10 दिनों के दौरान अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की प्रबल संभावना है। हालांकि दक्षिणी भागों में पूर्वी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी (1-2 डिग्री) होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में शेखावाटी क्षेत्र व आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री के बीच दर्ज किए जा रहे हैं। शेष अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर (सामान्य से 3-4 डिग्री कम) दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 10 दिनों के दौरान अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की प्रबल संभावना है। हालांकि दक्षिणी भागों में पूर्वी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी (1-2 डिग्री) होने की संभावना है। माउंट आबू के अलावा सीकर का न्यूनतम तापमान 5.5, नागौर का 5.9, दौसा का 6.7, फतेहपुर का 6.9, जालौर का 7, सिरोही का 7.4, बारां का 7.8, चित्तौडग़ढ़ और चूरू का 8.2, वनस्थली का 8.3, भीलवाड़ा का 8.5, पिलानी और करौली का 8.7, डबोक का 9, झुंझुनूं का 9.3, अलवर का 9.5 और अजमेर का 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 5.0 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जो कि सामान्य से लगभग 3-4 डिग्री कम है।
जयपुर में सर्दी का असर बढ़ा
शीतलहर के चलते जयपुर में सर्दी का असर बढ़ा है। जयपुर के दिन तापमान में 0.3 और रात के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / राजेश